उत्तराखंड मौसम: इन तीन जनपदों में भारी बारिश की संभावना, येलो अलर्ट जारी

ख़बर शेयर करें 👉

देहरादून। उत्तराखंड मौसम विभाग ने नैनीताल, बागेश्वर और चमोली जनपदों में कहीं-कहीं अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना जताई है. इसे देखते हुए इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में आज मौसम दुश्वारियां बढ़ाएगा. भारी बारिश की संभावना को देखते हुए शासन, जिला प्रशासन के साथ ही आपदा प्रबंधन से जुड़े अफसरों को 24 घंटे सतर्क रहने को कहा गया है.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

उत्तराखंड मौसम विभाग के मुताबिक नैनीताल, चंपावत और बागेश्वर में 24 घंटे में भारी बारिश की संभावनाओं को देखते हुए नदियों, नालों के किनारे बसे लोगों के साथ ही भूस्खलन संभावित इलाकों के लोगों को सावधान रहने की जरूरत है. इन जनपदों में भूस्खलन की घटनाएं बढ़ सकती हैं. ऐसे में वाहन चालकों से ड्राइव करते समय सतर्कता बरतने की जरूरत है. तो वहीं, आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों को अलर्ट रहने को कहा गया है.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad