उत्तराखंड मौसम : अगले दो दिन पहाड़ी व मैदानी क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना
देहरादून। प्रदेश में अगले दो दिनों तक मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक पहाड़ी और मैदानी दोनो क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है।
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से प्रदेश के कई क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि और भारी वर्षा को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की वर्षा-बर्फबारी की भी आशंका है। प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मौसम शुष्क है। हालांकि, पर्वतीय क्षेत्रों में धूप और बादलों की आंख मिचौनी जारी है। मैदानी क्षेत्रों में तापमान में वृद्धि होने लगी है। ज्यादातर क्षेत्रों में दोपहर में तपिश महसूस की जा रही है।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार प्रदेश में आज से अगले दो दिन मौसम का मिजाज बदला रह सकता है। आज पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की वर्षा-बर्फबारी और निचले इलाकों में गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि हो सकती है।
जबकि, शुक्रवार को बागेश्वर, चमोली और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी हिमपात और वर्षा हो सकती है। जबकि, देहरादून, नैनीताल, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और पौड़ी में झोंकेदार हवाएं चलने के साथ ही कहीं-कहीं भारी वर्षा की चेतावनी है। इसे लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत