उत्तराखंड: यहां स्मार्ट मीटर विवाद में पूर्व विधायक समेत 25 लोगों पर केस दर्ज, जानें पूरा मामला

ख़बर शेयर करें 👉

रामनगर। उत्तराखंड के रामनगर क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। पूर्व विधायक रणजीत रावत और उनके करीब 25 समर्थकों पर विद्युत विभाग के कर्मचारियों से मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा डालने और उपकरण क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगा है। पुलिस ने इस मामले में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  आज का राशिफल (23 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!

घटना 17 अप्रैल की है, जब शिवलालपुर चुंगी क्षेत्र में विद्युत विभाग की देखरेख में स्मार्ट मीटर लगाने का काम चल रहा था। तभी पूर्व विधायक रणजीत रावत अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे और मीटर लगाने का विरोध करने लगे।

अवर अभियंता चंद्र लाल की तहरीर के अनुसार, इस दौरान विभागीय कार्यदायी संस्था के कर्मचारियों के साथ बदसलूकी की गई। पांच स्मार्ट मीटर तोड़ दिए गए, वहीं मौके से ड्रिल मशीन और उसकी दो बैटरियां भी गायब पाई गईं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: नोटिस के बाद भी नहीं हटाया अतिक्रमण तो गरजा प्रशासन का बुलडोजर, 30 निर्माणों पर चला एक्शन

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। थाने में धारा 221/132/115(2)/352/324(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad