उत्तराखंड : शिक्षक दिवस के अवसर पर इन 17 शिक्षकों को मिला शैलेश मटियानी पुरस्कार
देहरादून। शिक्षक दिवस के अवसर पर आज देहरादून स्थित राजभवन में 17 शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
इसमें प्रारंभिक शिक्षा के 10, माध्यमिक के 6 और प्रशिक्षण संस्थान से 1 शिक्षक को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने पुरस्कृत किया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत भी मौजूद रहे।
सीएम धामी ने पुरस्कार की धनराशि बढ़ाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि शैलेश मटियानी पुरस्कार की धनराशि को 10,000 से बढ़ाकर 21,000 किया गया है।
बता दें कि शिक्षा विभाग की ओर से शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार 2022 की घोषणा इस साल फरवरी में की गई थी, लेकिन इन पुरस्कारों के लिए चयनित शिक्षकों को पुरस्कृत नहीं किया जा सका था।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (18 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक