उत्तराखंड: यहां बेटे और बहू ने पिता की करवा दी हत्या, वजह जानकर रह जाओगे हैरान

ख़बर शेयर करें 👉

नानकमत्ता। जनपद उधमसिंह नगर के नानकमत्ता क्षेत्र में हुई एक बुजुर्ग की हत्या का खुलासा कर दिया है। जमीन विवाद में ग्राम प्रधान सहित अन्य लोगों को झूठे मुकदमे में फंसाने के लिए एक बेटे ने अपने ही पिता की हत्या करवा दी. पुलिस ने जब मामले का खुलासा किया, तो चौंकाने वाली बाते सामने आई. बुजुर्ग की हत्या मामले में पुलिस ने आरोपी बेटे-बहू सहित 6 लोगों को गिरफ्तार किया है।

एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 9 नवंबर की रात पुलिस को सूचना मिली थी कि नानकमत्ता थाना क्षेत्र के ध्यानपुर में एक वृद्ध जगीरा सिंह को बदमाशों ने गोली मार दी है, जिसके बाद परिजन उन्हें अस्पतला ले गए. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का मुआयना किया और जानकारी एकत्रित की।

पूछताछ में मृतक की समधन राजविंदर कौर और बहू लविंदर कौर ने बताया कि उनका ध्यानपुर ग्राम प्रधान समर सिंह, बलविंद्र सिंह, लखविंदर सिंह, द्वारिका प्रसाद, सुंदर सिंह, जितेंद्र सिंह और धमेंद्र सिंह से जमीनी विवाद चल रहा था. जिस कारण उन्होंने घर के आंगन में सो रहे जगीरा सिंह पर गोली चला दी. वहीं, घटना के बाद पुलिस ने उनके घरों में दबिश दी तो सभी घर मे सोते पाए गए. शक होने पर जब पुलिस ने जांच की तो मामला कुछ और ही प्रतीत हुआ।

10 नवंबर को एसओजी और रुद्रपुर थाना पुलिस ने शूटर जसवंत सिंह को गिरफ्तार कर सख्ती से पूछताछ की तो अभियुक्त जसवंत सिंह ने जगीरा सिंह पर गोली चलाने की बात कबूल कर ली. उसने बताया कि दूसरे पक्ष के लोगों को फंसाने के लिए मृतक की बहू, बेटे और समधन ने अपनी बड़ी बेटी और बेटे के साथ मिलकर जगीरा सिंह पर गोली चलाने और आरोप ग्राम प्रधान सहित अन्य लोगो पर लगाने के लिए षड्यंत्र रचा था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad