उत्तराखंड: आज भी भारी बारिश का येलो अलर्ट, कई जिलों में स्कूल और आंगनबाड़ी बंद
उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने मंगलवार 16 सितंबर को भी प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
देहरादून, चमोली, चंपावत, ऊधमसिंह नगर, बागेश्वर और नैनीताल जिलों में तेज बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि अन्य जिलों में भी वर्षा का सिलसिला जारी रह सकता है।
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 21 सितंबर तक प्रदेशभर में लगातार बारिश के दौर बने रहने की आशंका है। लगातार हो रही बारिश और चेतावनी को देखते हुए कई जिलों में कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र मंगलवार को बंद रखने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841
ADVERTISEMENTS


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश