उत्तराखंड: यहां जंगल में अज्ञात महिला की लाश मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका
देहरादून। रायपुर थाने के अंतर्गत सोडा सरौली के जंगलों में एक महिला की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। हत्या की आशंका की जा रही है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक शव लगभग एक से डेढ़ माह पुराना है।
जानकरी के अनुसार सोमवार देर रात रायपुर पुलिस को सूचना मिली कि निवासा रिसोर्ट के पास जंगल मे एक महिला की लाश पड़ी हुई है। पुलिस ने शव की पहचान आसपास पूछताछ कर करानी चाही लेकिन महिला की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने जानकारी दी कि फिलहाल अज्ञात महिला के शव को पोस्टमार्टम हाउस में पहचान के लिए रखवा दिया है व आगे की जांच पोस्टमार्टम व पहचान के बाद ही हो सकेगी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841
ADVERTISEMENTS


बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!