उत्तराखंड: यहां दो दिन से लापता छात्र का शव खेत से बरामद, मचा हड़कंप
रुड़की। कोतवाली क्षेत्र के लहबोली से लापता हुए 11वीं के छात्र का शव खेत से बरामद हुआ। आक्रोशित ग्रामीणों ने झबरेड़ा-देवबंद मार्ग को जाम कर जल्द घटना का खुलासा करने की मांग करने लगे। पुलिस के आश्वासन पर ने जाम खोला जा सका।
मिली जानकारी के अनुसार लहबोली निवासी राज सिंह उर्फ मंजीत (18) शुक्रवार को सुबह 8 बजे स्कूल गया था। राज सिंह नजदीकी स्कूल श्री सत्यनारायण मंदिर इंटर कॉलेज में कक्षा11 का छात्र था। शाम तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई, जिस पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस और परिजनों ने काफी तलाश की परंतु छात्र का कुछ पता नहीं लग पाया। शनिवार शाम खेतों से घास लेकर आ रहे लोगों ने स्कूल से करीब आधा किमी दूर गन्ने के खेत में छात्र का शव पड़ा देखा तो परिजनों को सूचना दी।
मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। वहीं खबर मिलते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। छात्र के सिर और सीने में गोली में मारी गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग को लेकर झबरेड़ा-देवबंद मार्ग पर जाम लगा दिया और तत्काल पोस्टमार्टम और घटना का खुलासा करने की मांग करने लगे। एसपी देहात प्रमेंद्र डोबाल ने ग्रामीणों को 24 घंटे के भीतर खुलासा करने का भरोसा दिया, जिस पर ग्रामीणों ने जाम खोल दिया। प्रथम दृष्टया मामला रंजिशन लग रहा है। जल्द घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!