उत्तराखंड: यहां नदी में बही दो महिलाओं में से एक का शव मिला, दूसरी महिला की तलाश जारी
बागेश्वर। उत्तराखंड के बागेश्वर जनपद के सरयू नदी में बही दो महिलाओं की खोजबीन दूसरे दिन सोमवार को भी जारी रहा। काफी खोजबीन के बाद सोमवार को दो महिलाओं में से एक महिला ज्योति पुत्री शंकर दत्त पाण्डे निवासी ग्राम स्यालडोबा जनपद बागेश्वर उम्र 25 वर्ष के शव को स्थानीय ग्रामीणों की मदद से रैस्क्यू टीम द्वारा पगना गांव से पहले गधेरे के पास बरामद किया गया। दूसरी महिला के शव की बरामदगी के लिए रैस्क्यू अभियान जारी है।
आपको बता दें कि रविवार को कोतवाली बागेश्वर को सरयू नदी में दो महिलाओं के बहने की सूचना प्राप्त हुई थी। प्राप्त सूचना पर मौके पर प्रभारी निरीक्षक मय पुलिस टीम के घटनास्थल रवाना हुए। महिलाओं की तलाश हेतु स्थानीय पुलिस द्वारा SDRF टीम, फायर सर्विस टीम व स्थानीय लोगों के साथ मिलकर सर्च अभियान चलाया गया, जिनके द्वारा विकास भवन पुल से सप्तेश्वर तक नदी के किनारे के क्षेत्रों में तलाश करने पर भी महिलाओं का कुछ पता नहीं चल पाया। सोमवार को सर्च अभियान के दौरान दो महिलाओं में से एक महिला ज्योति पुत्री श्री शंकर दत्त पाण्डे निवासी ग्राम स्यालडोबा जनपद बागेश्वर उम्र 25 वर्ष के शव को स्थानीय ग्रामीणों की मदद से रैस्क्यू टीम द्वारा पगना गांव से पहले गधेरे के पास बरामद किया गया। समाचार लिखे जाने तक दूसरी महिला के शव की बरामदगी हेतु रैस्क्यू अभियान जारी था।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक