उत्तराखंड : यहां श्रद्धलुओं से भरी बस पलटी,….मची चीख पुकार।
पौड़ी : ऋषिकेश-बद्रीनाथ नेशनल हाईवे पर धारी देवी के समीप चमधार में यात्रियों से भरी रोडवेज बस पलट गई। बस में करीब 30 लोग सवार बताएं जा रहे हैं। इस हादसे के बाद यात्रियों में चीख पुकार मच गई।

जानकारी के मुताबिक आज सुबह 11:10 पर बस संख्या- RJ27PB-3699 राजस्थान के यात्रियों को बदरीनाथ धाम के दर्शन कर लौट रही थी, इसी दौरान रोडवेज बस ऋषिकेश-बदरीनाथ नेशनल हाईवे पर धारी देवी के समीप पहुँची ही थी कि अचानक ब्रेक फेल होने के कारण पलट गई।
सूचना पर तत्काल क्षेत्राधिकारी श्रीनगर व प्रभारी निरीक्षक श्रीनगर मय पुलिस बल एवं एसडीआरएफ आपदा उपकरणों सहित तत्काल मौके पर पहुँचकर त्वरित रेस्क्यू कर घायलों को अपने थाने के सरकारी वाहन व 108 एम्बुलेन्स के माध्यम से बेस चिकित्सालय श्रीकोट उपचार हेतु भेजा गया जहाँ उनका उपचार चल रहा है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


जमीन बहने के बाद ही क्यों जागता है सिस्टम? बिन्दुखत्ता में गौला नदी के कटाव पर उठे सवाल
बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस