Uttarakhand : तेज बहाव में बह गई कार, बाल-बाल बची युवक की जान, वायरल हुआ वीडियो
उत्तराखंड में मानसून ने एक बार फिर पहाड़ों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। लगातार हो रही बारिश से नदियां और बरसाती नाले उफान पर हैं, लेकिन इसके बावजूद लोग लापरवाही बरतने से बाज नहीं आ रहे।
ताजा मामला देहरादून जिले के विकासनगर क्षेत्र के कटापत्थर से सामने आया है, जहां नरो खाले में जलस्तर बढ़ने के बावजूद एक युवक ने कार से उसे पार करने की कोशिश की, लेकिन तेज बहाव में कार बह गई।
गनीमत यह रही कि कार कुछ ही दूरी पर खाले के किनारे अटक गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत रेस्क्यू कर कार चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना के समय आसपास खड़े लोगों ने पूरी घटना का वीडियो भी बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने पहले ही बारिश के दौरान ऐसे नालों और पुलों को पार न करने की चेतावनी जारी की थी, लेकिन इसके बावजूद लोगों की लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। प्रशासन ने एक बार फिर अपील की है कि लोग बारिश के दौरान जोखिम भरे इलाकों से दूरी बनाए रखें और मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करें।


आज का राशिफल (07 फरवरी 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड: यमकेश्वर पहुंचे सीएम योगी,…धामी संग शिव मंदिर में की पूजा, इंटर कॉलेज के नवनिर्मित भवन का किया लोकार्पण