उत्तराखंड: कांग्रेस की आज जारी हो सकती है लिस्ट, इन सीटों पर टिकट हुए फाइनल
देहरादून। शुक्रवार को कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी होने की पूरी संभावना थी लेकिन नहीं हो पायी। देर रात तक दिल्ली में कांग्रेस की बैठक हुई जिसमें कांग्रेस के 60 से अधिक टिकट फाइनल हो गए हैं। आज इनकी घोषणा की जा सकती है। पूर्व सीएम हरीश रावत ने अपने बयान में कहा कि 3-4 सीटों पर पेंच फंस रहा है। जल्द सूची जारी की जायेंगी। वहीं दिल्ली में पार्टी की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक के बाद उत्तराखंड कांग्रेस के प्रभारी देवेंद्र यादव ने कहा कि उम्मीदवारों की सूची शनिवार को जारी हो सकती है। सभी सीटों पर पार्टी के उम्मीदवारों को लेकर सार्थक बैठक हुई है।
कांग्रेस ने अधिकांश सीटों पर प्रत्याशियों के चयन कर लिए है। स्क्रीनिंग कमेटी सभी 70 सीटों पर उम्मीदवारों का एक-एक कर इंटरव्यू लेने के बाद केंद्रीय चुनाव समिति को अपनी रिपोर्ट सौंप चुकी है। शनिवार को 60 से अधिक सीटों पर प्रत्याशी घोषित हो सकती है। पहली लिस्ट में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का नाम भी शामिल होना बताया गया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई