उत्तराखंड: यहां शिक्षा विभाग की बड़ी कार्यवाही, एक और शिक्षक निलंबित, जानें वजह
पौड़ी। उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में तीन शिक्षक हाल ही में सस्पेंड हो चुके हैं। अब एक और शिक्षक पर निलंबित की गाज गिर गई है। पौड़ी गढ़वाल के थलीसैंण ब्लॉक के रा.क.उ.प्रा.वि. काण्डई के प्रधानाध्यापक यशपाल सिंह रावत पर अनुशासनिक कार्यवाही की जा रही है।
जानकारी के अनुसार पौड़ी गढ़वाल के जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक शिक्षा) द्वारा जारी निलंबन आदेश के अनुसार आज 23 अप्रैल को रा.क.उ.प्रा.वि. काण्डई, थलीसैंण ब्लॉक पौड़ी गढ़वाल का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान स्कूल निर्धारित समय से पहले बंद होने की बात सामने आई है। इस पर रा.क.उ.प्रा.वि. काण्डई प्रधानाध्यापक यशपाल सिंह रावत पर अनुशासनिक कार्यवाही की जा रही है। इस दौरान स्कूल में वित्तीय अनियमितताएं भी पाई गई, साथ ही एमडीएम पंजिकाओं में छात्रों की उपस्थिति कूटरचित तरीके से अंकित कर वित्तीय अनियमितता की बात सामने आई है। यह आरटी एक्ट 2009 का उल्लंघन माना गया। समय से पहले स्कूल बंद किए जाने पर छात्र-छात्रों के विकास पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। उपरोक्त निरीक्षण के उपरांत शिक्षक यशपाल सिंह रावत को निलंबित करते हुए उन्हें उप शिक्षा अधिकारी थलीसैंण पौड़ी गढ़वाल कार्यालय में संबद्ध किया गया।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर; 17वें दिन पदयात्रा में उमड़ी भारी भीड़
लालकुआं में गरमाई सियासत: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत 15 के खिलाफ मुकदमे की मांग; कांग्रेसियों ने दी तहरीर
(खुलासा): नई कार खरीदने के शौक ने पहुंचाया सलाखों के पीछे, पड़ोसी के घर से चुराया 15 लाख का सोना