उत्तराखंड: यहां आठवीं की छात्रा को जबरन कमरे में बुलाकर किया दुष्कर्म, घटना के बाद से आरोपी फरार

ख़बर शेयर करें 👉

देहरादून। नेहरुकॉलोनी थाना क्षेत्र की आठवीं में पड़ने वाली 15 वर्षीय छात्रा को आरोपी ने डरा धमकाकर अपने कमरे में बुलाया। किशोरी का आरोप है कि कमरे में उसने जबरन छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। घर नही पहुंचने पर जब परिजनों ने किशोरी की तलाश की तो वह आरोपी के कमरे में मिली। पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के पश्चात पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में 26 प्रस्तावों को मिली मंजूरी, ₹7,412 करोड़ का अनुपूरक बजट स्वीकृत

नेहरू कॉलोनी इंस्पेक्टर सतबीर बिष्ट ने बताया कि थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित किराये के कमरे में रुद्रप्रयाग जिले का गुड्डू नाम का व्यक्ति रहता है। आरोप है कि उसने बुधवार देर रात लड़की को झांसा देकर व डरा धमकाकर अपने कमरे में बुलाया। रात एक बजे भी जब किशोरी नहीं मिली तो परिजनों ने तलाश की। इस दौरान ढूंढते ढूंढते परिजन आरोपी के कमरे में गए तो किशोरी दर्द से कराहती हुई आरोपी के कमरे में मिली। पुलिस के मुताबिक पीड़िता ने परिजनों बताया कि आरोपी कई दिनों से उसे कमरे में बुलाने की धमकी दे रहा था। कमरे में नहीं आने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा था। डर के चलते छात्रा उसके कमरे में चली गई।

पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पीड़िता नाबालिग है और आठवीं कक्षा की छात्रा है। नाबालिग पीड़िता के बयान पुलिस ने दर्ज कर दुष्कर्म आरोपी गुड्डू की तलाश में जुट गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad