उत्तराखंड: धामी सरकार का शिक्षा मित्रों को तोहफा, अब इतना मिलेगा मानदेय
देहरादून। प्रदेश की धामी सरकार ने शिक्षा मित्रों को तोहफा दिया है। राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में नियत मानदेय पर कार्यरत शिक्षा मित्रों के मासिक मानदेय में पांच हजार रुपये की वृद्धि की गई है। उन्हें 20 हजार रुपये मानदेय मिलेगा।
प्रारंभिक शिक्षा अपर सचिव दीप्ति सिंह ने शुक्रवार को इस संबंध में आदेश जारी किया। सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में नियत मानदेय पर कार्यरत शिक्षा मित्रों को 15 हजार रुपये मासिक मानदेय दिया जा रहा था। शिक्षा मित्र लंबे समय से मानदेय बढ़ाने की मांग कर रहे थे। प्रारंभिक शिक्षा निदेशक ने इस संबंध में 18 दिसंबर, 2021 को शासन को पत्र भेजा था। इसमें मानदेय को बढ़ाने की पैरवी की गई थी।
अपर सचिव ने बताया कि शिक्षा मित्रों का मानदेय बढ़ाने के प्रस्ताव पर राज्यपाल की स्वीकृति मिलने के बाद आदेश जारी किया गया है। इससे करीब साढ़े सात सौ शिक्षा मित्रों को लाभ होगा। शिक्षा मित्रों की बड़ी संख्या को डीएलएड और टीईटी उत्तीर्ण होने के बाद प्राथमिक शिक्षकों के रिक्त पदों पर समायोजित किया जा चुका है। शेष रह गए शिक्षा मित्रों को रिक्त पदों पर समायोजित करने में वरीयता देने का भरोसा सरकार दे चुकी है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!