उत्तराखंड: बिजली उपभोक्ताओं के लिए काम की खबर, अब ऐसे होंगे बिल जमा,…मिलेगी 24 घंटे सुविधा
उत्तराखंड में बिजली उपभोक्ताओं के लिए काम की खबर है। अब बिजली बिल जमा करने के लिए अलग व्यवस्था होने वाली है। बताया जा रहा है कि जल्द ही उपभोक्ताओं को बिल केंद्रों पर लंबी लंबी लाइनों से निजात मिलेगी। ऊर्जा निगम बैंकों जैसे क्योस्क लगाने जा रहा है। जिससे उपभोक्ता 24 घंटे, सप्ताह के सातों दिन बिजली के बिल जमा करा सकें।
मिली जानकारी के अनुसार यूपीसीएल के कुल 27 लाख बिजली उपभोक्ता हैं। इस तरह करीब 16.20 लाख उपभोक्ता ऑनलाइन बिल जमा करा रहे हैं। शेष 10.98 लाख उपभोक्ता अभी भी बिल केंद्रों पर ही पैसे जमा करा रहे हैं। इन 10.98 लाख उपभोक्ताओं की सुविधाओं को बढ़ाने के लिए ही बिल केंद्रों पर क्योस्क की सुविधा बढ़ाई जा रही है। इन क्योस्क का इस्तेमाल बैंकों में मशीन के जरिए पैसा जमा करने वाली मशीन के रूप में उपयोग किया जाएगा। पहले चरण में 25 स्थानों पर इन मशीनों को लगाया जाएगा। जिन बिल केंद्रों पर उपभोक्ताओं की भीड़ अधिक रहती है, वहां इन्हें लगाया जाएगा।
गौरतलब है कि अभी बिजली उपभोक्ता बिजली के बिल केंद्रों पर जमा कराने के साथ ही ऑनलाइन के विभिन्न माध्यमों से बिल जमा करा रहे हैं। डिजिटल प्लेटफार्म के साथ ही नेट बैंकिंग से बिल जमा किए जा रहे हैं। यूपीसीएल की वेबसाइट पर जाकर डेबिट और क्रेडिट कार्ड से भुगतान की भी सुविधा है। मौजूदा समय में यूपीसीएल को मिलने वाले सालाना दस हजार करोड़ के राजस्व के भुगतान में से 75 प्रतिशत ही राजस्व ऑनलाइन जमा किया जा रहा है। करीब 60 प्रतिशत उपभोक्ता ऑनलाइन बिल भुगतान कर रहे हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत