Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में फिर लौटा बारिश का दौर, अगले तीन दिन इन क्षेत्रों पर हैं भारी,……अलर्ट जारी
देहरादून। उत्तराखंड में अगस्त माह के आखिरी सप्ताह से बारिश का दौर रुका हुआ था। ज्यादातर क्षेत्रों में चटख धूप खिलने से तापमान बढ़ गया, जिससे लोगों का गर्मी से बुरा हाल था। लेकिन, बीते दो-तीन दिनों से फिर से बारिश के लौटने से तापमान लुढ़क गया है। प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में वर्षा को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है। वहीं दो दिन से रुक-रुक कर हो रही वर्षा से पारे में पांच डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई है।
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के पूर्वानुमान के अनुसार, आज भी प्रदेशभर के कुछ क्षेत्रों में विशेषकर पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमक सकती है और तेज वर्षा के एक से दो दौर होने की उम्मीद है। इसे देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। सोमवार और मंगलवार को मौसम शुष्क रहने की संभावना है, लेकिन बुधवार को प्रदेश में कहीं-कहीं भारी से भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है। इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (18 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक