उत्तराखंड: यहां डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार की दर्दनाक मौत
काशीपुर। उधमसिंह नगर जनपद के काशीपुर में एक दर्दनाक हादसे में युवक की डंपर की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं डंपर चालक मौके से फरार बताया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि गत देर रात्रि राजेश कुमार पुत्र जगदीश सिंह ग्राम सकटपुरा, थाना भगतपुर, जिला मुरादाबाद का अपने साथी भारत कुमार पुत्र विनोद कुमार निवासी शांति नगर कॉलोनी काशीपुर के साथ बाइक से काशीपुर सिटी की ओर आ रहा था। तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी, मौके पर ही युवक की मौत हो गई। डंपर चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए भेज दिया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841
ADVERTISEMENTS


आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल