उत्तराखंड: तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की दर्दनाक मौत
अल्मोड़ा। जनपद के अंतर्गत बड़ेछिना-शेराघाट मार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई। ट्रक चालक ने युवक को कुचलने के बाद मौके से भागने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों ने उसे दबोच लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक हेमचंद्र पांडे सेराघाट के पभ्या गांव का मूल निवासी था, जो वर्तमान में अल्मोड़ा के पोखर खाली में रहता था। वह आर्मी से रिटायर था। हेमचंद्र अल्मोड़ा से अपनी ताई के वार्षिक श्राद्ध के लिए गांव सेराघाट आ रहा था। उससे पहले ही वह ट्रक का शिकार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर मृतक के परिजनों में शोक की लहर है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841
ADVERTISEMENTS


आज का राशिफल (22 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता: भाजपा और इंडिया गठबंधन पर राजस्व ग्राम के कानूनी प्रावधानों को लेकर गुमराह करने का आरोप, 17वें दिन भी धरना जारी
आज का राशिफल (21 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!