उत्तराखंड: यहां डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार पिता- पुत्र की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम
हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां खनन सामग्री से लदे बेकाबू डंपर ने बाइक सवार पिता-पुत्र को रौंद दिया। जिनकी दुखद मौत हो गई है।
प्राप्त घटनाक्रम के मुताबिक श्यामापुर थाना क्षेत्र में रेत लेकर जा रहे डंपर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी जिससे उसके 6 साल के बेटे की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका पिता गंभीर रूप से घायल हो गया जहां जिला अस्पताल से इलाज के लिए घायल को हायर सेंटर एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया जहां उपचार के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचित कर दिया है। पुलिस ने वाहन चालक की तलाश प्रारंभ कर दी है। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (28 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम: 26 दिन बाद इंडिया गठबंधन का क्रमिक अनशन स्थगित, हरीश रावत ने जूस पिलाकर कराया समाप्त, अब देहरादून में…..
अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज की समस्याओं पर संजय पाण्डे ने उठाई आवाज, रेडियोलॉजिस्ट की व्यवस्था का आश्वासन
आज का राशिफल (27 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!