उत्तराखण्डः मौसम को लेकर फिर बड़ा अलर्ट, इन सात जिलों में भारी बारिश की संभावना, नदी-नालों और संवेदनशील क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह
देहरादून। उत्तराखण्ड में मौसम को लेकर एक बार फिर बड़ा अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान राजधानी दून समेत प्रदेश के सात जिलों में भारी बारिश होने की आशंका जताई गयी है। मौसम विभाग ने इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के मुताबिक आज राजधानी देहरादून समेत नैनीताल, टिहरी, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है जबकि अन्य इलाकों में भी बारिश और ओलावृष्टि के आसार बन रहे हैं। गौरतलब है कि प्रदेश में मौसम लगातार आंख मिचोली खेल रहा है, पिछले दिनों बारिश ने प्रदेश में कई जगहों पर तबाही मचाई थी, जिसके चलते लोगों को खासी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। अब मौसम विभाग के अलर्ट से एक बार फिर लोग सहमे हुए हैं। उधर मौसम विभाग के अर्लट को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों के किनारे और संवेदनशील पर्वतीय क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी गई है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!