उत्तराखंड: जॉली ग्रांट पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी केदारनाथ के लिए हुए रवाना
देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केदारनाथ और बद्रीनाथ के दो दिवसीय दौरे पर आज देहरादून पहुंचे जहां से वो केदारनाथ के लिए रवाना हुए। जौली ग्रांट एयरपोर्ट पर उनका स्वागत राज्यपाल गुरमीत सिंह व प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल, मंत्री सुबोध उनियाल, मंत्री गणेश जोशी, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक उमेश शर्मा काऊ और बीजेपी नेता बलजीत सोनी ने किया। वही प्रधानमंत्री केदारनाथ के लिए रवाना हो गए हैं। जिनके साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंत्री सुबोध उनियाल मंत्री गणेश जोशी और सांसद नरेश बंसल शामिल है। प्रधानमंत्री 2 से 3 घंटे केदारनाथ में अब रहेंगे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल