उत्तराखंड: यहां गुरु शिष्य का रिश्ता फिर तार-तार, शिक्षक ने नाबालिग छात्रा के साथ किया दुष्कर्म का प्रयास, मुक़दमा दर्ज
देहरादून। राजधानी में गुरु शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। बता दे कि स्कूल के प्रिंसिपल पर आरोप हैं कि प्रिंसपल ने अपनी ही स्कूल की नाबालिग छात्रा के साथ अनैतिक काम करने की फिराक के चलते छेड़छाड़ की। जिसके बाद पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर थाना प्रेमनगर में पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस द्धारा मिली जानकारी के अनुसार आरोपी प्रिंसिपल नरेन्द्र तोमर का पीड़िता के घर में आना जाना था, और देर शाम भी आरोपी घर पर आया था, इसी दौरान वह 15 साल की नाबालिग के साथ छेड़छाड़ करने लगा पीडिता के हल्ला करने पर आरोपी फरार हो गया।
उधर शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए रवाना हो चुकी है। एसपी सिटी सरिता डोबाल ने बताया कि आरोपी प्रिंसिपल पर मुकदमा दर्ज कर एविडेन्स कलेक्ट किये जा रहे हैं। जल्द ही आरोपी की अरेस्टिंग की जाएगी

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल