उत्तराखंड: बच्चों को घर ले जा रही स्कूल बस मैं लगी आग, मची अफरा तफरी…..
चमोली के हल्दापानी गोपेश्वर के पास एक स्कूल बस में आग लग गई। बस से धुंआ निकलता देख वहां अफरा तफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी बच्चों को बस से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। वहीं पुलिस ने बस चालक और स्कूल प्रबंधक को थाने में बुलाया है।मंगलवार को कोठियालसैंण में स्थित क्राइस्ट एकेडमी की बस छुट्टी के बाद बच्चों को लेकर गोपेश्वर जा रही थी। हल्दापानी के पास बस से धुआं निकलने लग गया। उसी समय वहां से पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग अमित सैनी गोपेश्वर से लौट रहे थे।उन्होंने अन्य पुलिस कर्मियों की मदद से सभी बच्चों को बस से बाहर निकाला। बस के अंदर कुछ ही सेकंड में काफी धुआं फैल गया। गनीमत रही कि बस में बैठे सभी बच्चे सुरक्षित निकाल लिए गए। पुलिस बस चालक को थाने लेकर आ गई है। साथ ही स्कूल प्रबंधक को भी थाने में बुलाया गया है।घटना के बाद एसपी प्रमेंद्र डोबाल ने सभी स्कूलों की बसों को लेकर चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। एसपी ने निर्देश दिए हैं कि स्कूल बसों में उपलब्ध होने वाली सुविधाओं की गहन जांच की जाएगी। नियमों का उल्लंघन होने पर विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ़ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक