उत्तराखंड: धर्मनगरी हरिद्वार में किया सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 7 लोग हिरासत में।
हरिद्वार। धर्म नगरी जनपद हरिद्वार क्षेत्र में पुलिस ने सेक्स रैकेट के एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। मीडिया को मिली जानकारी के अनुसार यह गिरोह एक लंबे समय से इस एरिया में देह व्यापार का धंधा चल रहा था जिस जानकारी मिलने के बाद आज जनपद हरिद्वार की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा कारवाई की गई और 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया.मामला शहर के बीच बसी संभ्रांत मानी जाने वाली कॉलोनी का है जहां गोविंदपुरी स्थित डिवाइन होटल में देह व्यापार के धंधे को चलाया जा रहा था। पुलिस ने 4 लड़कियों सहित 3 लड़कों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में ज्वालापुर पुलिस, एंटी ह्यूमन ट्रैफिक सेल एवं स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एस०ओ०जी०) द्वारा संयुक्त कार्यवाही की गई। जानकारी मिली है कि गिरोह सोशल मीडिया के माध्यम से भी ग्राहकों को बुलाने का काम करता था व्हाट्सएप के माध्यम से लड़कियों के फोटो भेजने के साथ-साथ बुकिंग भी की जाती थी और यूपीआई के माध्यम से पैसे भी अकाउंट में ट्रांसफर किए जाते थे।इस पूरे धंधे को मसाज पार्लर के नाम से भी संचालित किया जा रहा था जबकि गिरोह के सरगना के तार दिल्ली से जुड़े हुए हैं। गिरोह की सरगना उमा उर्फ पूजा को भी गिरफ्तार किया है। आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल 1 नवंबर 2026: रविवार को मेष से मीन तक इन 12 राशियों का कैसा रहेगा दिन? जानें करियर, कारोबार और धन का हाल
आज का राशिफल 31 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का भविष्य, किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का आगाज, 700 से अधिक छात्रों ने दिखाया तकनीकी हुनर; 36 घंटे का हैकाथॉन बना आकर्षण