उत्तराखंड- यहां रिसोर्ट में चल है था सेक्स रैकेट, पुलिस एवं एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने एक युवक समेत पांच युवतियां किए गिरफ्तार।
रामनगर। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक रिसोर्ट में सेक्स रैके चल था जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस एवं एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने एक युवक समेत पांच युवतियां गिरफ्तार किए। जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया।
एंटी ह्यूमन ट्रेफिंग सेल व कोतवाली पुलिस ने संयुक्त रुप से देर रात मोहान क्षेत्र में एक रिसोर्ट के अंदर चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। टीम ने मौके पर पांच युवतियों सहित एक युवक को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया। फरार आरेापी की तलाश की जा रही है।
रामनगर कोतवाल आशुतोष कुमार सिंह से मिली जानकारी के अनुसार मामले में रिसोर्ट स्वामी ने इन सभी आरोपियों का ब्यौरा अपने यहां रजिस्टर में दर्ज ही नहीं किया था। जिसको लेकर रिसोर्ट स्वामी के खिलाफ पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। मामले में सभी आरोपी उत्तर प्रदेश दिल्ली व राजस्थान के बताए जाते हैं ।
कोतवाल ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करके कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि मौके से पुलिस ने नगदी एवं आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया है।
पुलिस टीम में एन्टी हयूमैन ट्रैफिकिंग सैल की उपनिरीक्षक लता विष्ट, पीरूमदारा चौकी इंचार्ज भगवान महर, एन्टी हयूमैन ट्रैफिकिंग सैल के कांस्टेबल किशन सिह ,महिला कांस्टेबल नीतू चन्दोला, कुसुम बिष्ट, कॉन्स्टेबल रिजवान अली, कांस्टेबल ललित आगरी, कांस्टेबल सतीश पन्त, कोतवाली रामनगर के कांस्टेबल संजय दोसाद शामिल थे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत