उत्तराखंड: यहां मंदिर से पूजा कर लौट रहे ग्रामीणों का वाहन खाई में गिरा, दो की दर्दनाक मौत

ख़बर शेयर करें 👉

चंपावत। यहां लोहाघाट के बाराकोट ब्लॉक के दयारतोली के पास एक एक मैक्स वाहन (संख्या यूके 01 टीए 1505) खाई में गिर गया। हादसे में एक युवक और युवती की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा शनिवार को देर रात करीब 12 बजे का है। बताया गया कि उक्त लोग पूजा से घर लौट रहे थे। वाहन में सवार आठ लोग घायल को गए। दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घायलों का उपचार सीएचसी लोहाघाट में चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: यहां कार खाई में गिरी, दो शिक्षकों समेत तीन की दर्दनाक मौत

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की रात लोहाघाट विकास खंड के रेगडू गांव निवासी हयात राम पुत्र महर राम तथा पूरन राम पुत्र मोहन राम ने गांव से कुछ दूर कैलबकरिया मंदिर में पूजा का आयोजन किया था। पूजा में शामिल होने के लिए दोनों के रिश्तेदार और कुछ ग्रामीण भी दो वाहनों से गए थे। पूजा सकुशल सम्पन्न होने के बाद सभी लोग रात में ही वापस घर की ओर लौट आए। बताया जा रहा है कि एक बजे के करीब ग्रामीणों को ला रहा बुलेरो वाहन संख्या- यूके 01 टीए, 1505 अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिर गया।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार ने सौंपे विभागीय दायित्व, विभिन्न परिषदों और समितियों में किए गए अहम नियुक्तियां!

घटना की जानकारी के बाद रात में ही लोहाघाट पुलिस, फायर विभाग के जवान मौके पर पहुंचे और उन्होंने आस-पास के लोगों की मदद से घायलों को खाई से बाहर निकाल उपचार के लिए लोहाघाट अस्पताल भेजा। घटना में विशाल सिंह (18) पुत्र लाल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल ममता (22) पुत्री जगत राम को हायर सेंटर रेफर कर दिया। जिसने रविवार की सुबह सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार ने सौंपे विभागीय दायित्व, विभिन्न परिषदों और समितियों में किए गए अहम नियुक्तियां!

दुर्घटना में चालक मुकेश (32) पुत्र हरीश सिंह, हयात राम (55) पुत्र महर राम, तुलसी देवी (60) पत्नी स्व. गोपाल राम, पूजा (29) पुत्री संजय कुमार, राहलु (18) पुत्र जगदीश राम, हेमा (26) पुत्री बजीर राम भी घायल हो गए। इन सभी का उपचार लोहाघाट के सरकारी अस्पताल में चल रहा है। सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।