उत्तराखंड: राज्य के 15 स्थानों के नाम बदले, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की घोषणा

ख़बर शेयर करें 👉

उत्तराखंड सरकार ने ऐतिहासिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए राज्य के 15 स्थानों के नाम बदलने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को यह निर्णय स्थानीय लोगों की भावनाओं और सांस्कृतिक विरासत को ध्यान में रखते हुए लिया। सरकार का कहना है कि इन नामों से लोग भारतीय संस्कृति और इसके संरक्षण में योगदान देने वाले महापुरुषों से प्रेरणा ले सकेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  आज का राशिफल (04 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!

हरिद्वार जिले में बदले गए नाम:

  • औरंगजेबपुरशिवाजी नगर
  • गाजीवालीआर्य नगर
  • चांदपुरज्योतिबा फुले नगर
  • मोहम्मदपुर जटमोहनपुर जट
  • कुर्सलीआंबेडकर नगर
  • इदरीशपुरनंदपुर
  • खानपुरकृष्णपुर
  • अकबरपुर फाजलपुरविजयनगर

देहरादून जिले में बदले गए नाम:

  • मियांवाला (नगर निगम देहरादून)रामजीवाला
  • पीरवाला (विकासनगर ब्लॉक)केसरी नगर
  • चांदपुर खुर्दपृथ्वीराज नगर
  • अब्दुल्लापुर (सहसपुर ब्लॉक)दक्षनगर
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: 101 युवाओं का सरकारी नौकरी का सपना हुआ साकार, सीएम धामी ने सौंपे नियुक्ति पत्र

नैनीताल जिले में बदले गए नाम:

  • नवाबी रोडअटल मार्ग
  • पनचक्की से आईटीआई मार्गगुरु गोवलकर मार्ग

उधम सिंह नगर जिले में बदला गया नाम:

  • नगर पंचायत सुल्तानपुर पट्टीकौशल्या पूरी

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह बदलाव उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और लोगों को ऐतिहासिक महापुरुषों से जोड़ने के लिए किया गया है। सरकार का मानना है कि इन नए नामों से नागरिकों में राष्ट्रीयता और गौरव की भावना को बल मिलेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad