उत्तराखंड: यहां युवक ने धारदार हथियार से रेत दिया अपना गला, गम्भीर
हरिद्वार। यहां औद्योगिक क्षेत्र सिडकुल में एक युवक ने सरेराह तमाम लोगों की मौजूदगी में अपना गला धारधार हथियार से काट लिया। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मचगया। सूचना पर पुलिस पहुंची और युवक को गम्भीर हालत में अस्पताल भर्ती करा दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हरिद्वार के औद्योगिक क्षेत्र सिडकुल स्थित सैलो कंपनी चौक पर युवक ने अपने गले को अचानक रेत दिया। इसके बाद वह वहीं गिर गया और तड़फने लगा। यह देख लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस बीच पुलिस को सूचना दी गयी। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस ने एंबुलेंस बुलवा कर उसे अस्पताल भर्ती करा दिया। वही मौके पर पुलिस ने एक चाकू और ब्लेड अपने कब्जे में ले लिया है।
युवक कुछ बोल नहीं पा रहा है। इशारे में उसने जो बताया उससे यही लगता है कि उसने आत्महत्या का प्रयास किया है। युवक के बारे में अधिक जानकारी नहीं मिल पाई है। आशंका जताई जा रही है कि प्रेम में असफल होने पर उसने यह कदम उठाया।
कोतवाल प्रमोद उनियाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। युवक के एक साथी से पूछताछ की गई है, जिससे पता चला है कि प्रेमिका से शादी करने में असफल होने पर उसने आत्महत्या का प्रयास किया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल