Uttarakhand : सीआरपी–बीआरपी के 955 पदों पर भर्ती प्रक्रिया में होगा बदलाव, अब ऐसे होगा चयन

ख़बर शेयर करें 👉

देहरादून। शिक्षा विभाग में बीआरपी के 285 और सीआरपी के 670 पदों पर होने वाली भर्ती चयन प्रक्रिया में बदलाव होगा। कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के रोजगार प्रयाग पोर्टल से रेंडम के बजाए अब मेरिट पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।

शासन ने समग्र शिक्षा के राज्य परियोजना कार्यालय से इसका प्रस्ताव मांगा है। सीआरपी, बीआरपी के 955 पदों के लिए 16,000 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। शिक्षा विभाग में ब्लॉक रिसोर्स पर्सन (बीआरपी) और क्लस्टर रिसोर्स पर्सन (सीआरपी) के पदों पर भर्ती के लिए 29 जून 2024 से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे।

आवेदन के बाद आउटसोर्स होने वाली इस भर्ती को लेकर सवाल खड़े हो रहे थे। बेरोजगारों एवं कुछ अभ्यर्थियों का कहना था कि सेवायोजन विभाग के प्रयाग पोर्टल से रेंडम आधार पर अभ्यर्थियों का चयन किया गया तो इससे अधिक अंक वाले अभ्यर्थी चयन से वंचित रह जाएंगे, जबकि कम मेरिट वाले अभ्यर्थी चयनित हो जाएंगे। इससे मामला उलझ सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई

शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, चयन प्रक्रिया में आपत्ति के बाद शासन से मामले में दिशा निर्देश मांगा गया था कि रेंडम आधार पर चयन किया जाए या फिर मेरिट के आधार अभ्यर्थियों का चयन किया जाए। 16 अक्तूबर 2024 को शासन ने इस संबंध में समग्र शिक्षा के राज्य परियोजना निदेशालय से रेंडम आधार पर चयन के स्थान पर मेरिट के आधार पर चयन का संशोधित प्रस्ताव शासन को भेजने का आदेश किया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad