उत्तराखंड: यहां सड़क हादसा; खाई में गिरा टिप्पर, चालक की मौके पर मौत
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। घाट से पिथौरागढ़ की ओर आ रहा एक टिप्पर गुरना के पास अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक चालक की मौत हो चुकी थी।
घटना की जानकारी मिलते ही ऐंचोली चौकी इंचार्ज उप निरीक्षक कमलेश जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम और एसडीआरएफ के जवान तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुए। दुर्घटनाग्रस्त टिप्पर काफी गहरी खाई में गिरा हुआ था, जिसके कारण राहत और बचाव कार्य में टीम को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। रेस्क्यू टीम ने रस्सियों के सहारे खाई में उतरकर चालक के शव तक पहुंच बनाई और कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकालकर मुख्य सड़क तक पहुंचाया।
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान केशव सिंह (48 वर्ष) पुत्र धौल सिंह निवासी ढूंगातोली, पिथौरागढ़ के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह टिप्पर चला रहा था और इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की कार्रवाई पूरी कर ली है और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह वाहन का अनियंत्रित होना बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस मामले के अन्य तकनीकी पहलुओं की भी जांच कर रही है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर; 17वें दिन पदयात्रा में उमड़ी भारी भीड़
लालकुआं में गरमाई सियासत: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत 15 के खिलाफ मुकदमे की मांग; कांग्रेसियों ने दी तहरीर
(खुलासा): नई कार खरीदने के शौक ने पहुंचाया सलाखों के पीछे, पड़ोसी के घर से चुराया 15 लाख का सोना
आज का राशिफल (31 अगस्त 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!