उत्तराखंड में 15 अप्रैल तक मौसम बदलने के आसार, आज पांच जिलों में येलो अलर्ट जारी

ख़बर शेयर करें 👉

देहरादून। प्रदेश भर में 15 अप्रैल तक मौसम बदलने के आसार हैं। वहीं आज (शुक्रवार) भी प्रदेश के पांच जिलों के कुछ इलाकों में मौसम खराब रहने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में तेज गर्जन के साथ बिजली चमकने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत

पर्वतीय इलाकों में बदल रहे मौसम का मैदानी इलाकों में कोई खास असर नहीं दिख रहा है। मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक होने की वजह से गर्मी सताने लगी है। उधर, आने वाले दिनों के मौसम पर नजर डालें तो 15 अप्रैल तक प्रदेश भर में मौसम बदलने के आसार हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार, 13 अप्रैल के लिए पर्वतीय जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। 14 अप्रैल को प्रदेश भर में झोंकेदार हवाओं के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना है। इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अगले दिन भी प्रदेश भर के सभी जिलों में मौसम खराब रहने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad