उत्तराखंड: यहां पर्यटकों की कार हादसे का शिकार, तीन साल की मासूम की मौत, चार घायल
उत्तराखंड के लैंसडौन से बड़े हादसे की खबर आ रही है। यहां पर्यटकों के वाहन हादसे में एक तीन वर्षीय बच्ची की माैत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया है।
मिली जानकारी के अनुसार, पर्यटक रोहतक (हरियाणा) से लैंसडौन घूमने आए थे। यहां वह धूरा स्थित एक रिजाॅर्ट में रुके थे। शनिवार रात वह चेक आउट के बाद धूरा से लैंसडौन वापसी कर रहे थे। इस दाैरान उनकी कार बंशीघाट शमशान घाट के पास मोड़ पर अनियंत्रित होकर 10 मीटर गहरे खड्डे में गिर गई।
स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू कर घायलों को बाहर निकाला। जिसके बाद उन्हें छावनी चिकित्सालय पहुंचाया गया। यहां उपचार दौरान तीन वर्षीय मासूम की मौत हो गई है। मृतक बच्ची का नाम शानू बताया जा रहा है। वहीं घायलों को प्रथम उपचार के बाद कोटद्वार चिकित्सालय रेफर किया गया है। जिनका उपचार चल रहा है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई