उत्तराखण्ड : परिवहन विभाग ने सार्वजनिक परिवहन के किराये में की बढ़ोतरी

ख़बर शेयर करें 👉

उत्तराखण्ड परिवहन विभाग ने सार्वजनिक परिवहन के किराये में 25 प्रतिशत तक की बढ़ोत्तरी करने का फैसला लें लिया गया है। पिछले काफी समय से रोडवेज कर्मचारियों के साथ-साथ प्राइवेट ऑपरेटर्स भी लगातार किराए को बढ़ाने की मांग कर रहे थे जिसको लगातार टाला जा रहा था लेकिन अब इसपर फैसला लें लिया गया है।

परिवहन निगम के फैसला लेने के बाद अब रोडवेज बस से लेकर विक्रम, टैक्सी – मैक्स से सफर करने पर अब आपको 20 से 25 प्रतिशत तक ज्यादा पैसे देने होंगे, वहीं एसी, वाल्वो की बस से सफर करेंगे तो 80 से 95 रूपये तक ज्यादा देने पड़ेगे।

ऑटो-रिक्शा में पहले 2 किमी तक 60 रूपये और उसके बाद 18 रूपये पर-किलोमीटर की दर से किराया लिया जा सकेगा,वही 5 से 7 सीटर क्षमता वाले 3 पहिला गाड़ियों पर पहले 2 किलोमीटर पर 50 रूपये किराया लिया जा सकेगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: 101 युवाओं का सरकारी नौकरी का सपना हुआ साकार, सीएम धामी ने सौंपे नियुक्ति पत्र

-बस और टैक्सियों का किराये में लगभग 22 % बढ़ोत्तरी

-चारधाम हेतु संचालित बसों के किराए में 27 % बढ़ोत्तरी

-ऑटो और तिपहिया वाहनों के किराए में 15 से 18 % बढ़ोत्तरी

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: 101 युवाओं का सरकारी नौकरी का सपना हुआ साकार, सीएम धामी ने सौंपे नियुक्ति पत्र

-माल भाड़े में लगभग 38% की वृद्धि

-परिवहन निगम अधिकतम 20% कर्मचारी कल्याण अधिभार आरोपित कर सकता है।

-ई रिक्शा, किराए पर चलने वाले दुपहिया वाहनों, और एम्बुलेंस के लिए पहली बार किराए की दरें निर्धारित की गई हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad