उत्तराखंड: यहां आकाशीय बिजली गिरने से दो सगे भाइयों की मौत, तीन घायल
उत्तराखंड के प्रसिद्ध तुंगनाथ-चोपता क्षेत्र में शुक्रवार शाम अचानक मौसम ने भयावह रूप ले लिया। तेज आंधी, बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की घटना में लखनऊ से आए दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य पर्यटक घायल हो गए। वहीं खराब मौसम में फंसे 50 से अधिक पर्यटकों को प्रशासन और राहत एजेंसियों ने सुरक्षित रेस्क्यू किया।
जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम करीब 4:17 बजे तुंगनाथ-चोपता क्षेत्र में मौसम अचानक खराब हो गया। तेज बारिश, आंधी और बिजली गिरने के कारण कई पर्यटक ऊंचाई वाले इलाकों में फंस गए। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने डीडीआरएफ और 108 एंबुलेंस सेवा की टीमों को मौके पर रवाना किया।
बताया गया कि राहत टीमों के पहुंचने से पहले ही आकाशीय बिजली की चपेट में आने से उत्तर प्रदेश के लखनऊ निवासी 19 वर्षीय अभिनव वाजपेयी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उनके बड़े भाई 22 वर्षीय अभिषेक वाजपेयी ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
हादसे में उन्नाव निवासी शुभम शुक्ला (25), आजन मिश्रा और नीव मिश्रा घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ऊखीमठ में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।
ऊखीमठ थाना प्रभारी मनोज नेगी ने बताया कि खराब मौसम के बीच राहत एवं बचाव अभियान लगातार चलाया गया। प्रशासन और राहत एजेंसियों ने क्षेत्र में फंसे 50 से अधिक पर्यटकों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया।
घटना के बाद प्रशासन ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों से अपील की है कि मौसम खराब होने की स्थिति में ऊंचाई वाले क्षेत्रों और ट्रेकिंग मार्गों पर जाने से बचें तथा मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनियों का पालन करें।
इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। वहीं प्रशासन लगातार मौसम की स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर; 17वें दिन पदयात्रा में उमड़ी भारी भीड़
लालकुआं में गरमाई सियासत: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत 15 के खिलाफ मुकदमे की मांग; कांग्रेसियों ने दी तहरीर
(खुलासा): नई कार खरीदने के शौक ने पहुंचाया सलाखों के पीछे, पड़ोसी के घर से चुराया 15 लाख का सोना
आज का राशिफल (31 अगस्त 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!