उत्तराखंड: यहां 25 लाख की स्मैक व अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज कर भेजा जेल।

ख़बर शेयर करें 👉

किच्छा। उधमसिंह नगर के किच्छा में स्मैक और अफीम बेचने वाले दो तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से 200 ग्राम स्मैक और 452 ग्राम अफीम बरामद की है। बाद में पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। बरामद अफीम और स्मैक की कीमतर अंतरराष्ट्रीय बाजार में 25 लाख रुपये आंकी जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में 26 प्रस्तावों को मिली मंजूरी, ₹7,412 करोड़ का अनुपूरक बजट स्वीकृत

एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि शुक्रवार को रेलवे स्टेशन रोड पर पुलिस गश्त पर थी। इसी बीच सूचना मिली कि रेलवे स्टेशन पर काफी देर से दो संदिग्ध युवक बैठे हुए हैं। सूचना पर एसएसआई किच्छा राजेश पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम रेलवे स्टेशन पर पहुंच गई। पुलिस को देख स्टेशन पर बैठे दोनों संदिग्ध युवक भागने लगे। इस पर पुलिस कर्मियों ने उनका पीछा कर दबोच लिया। एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि पूछताछ में उन्होंने अपना नाम बरगद करैली, थाना सुभाषनगर, बरेली निवासी सरफराज पुत्र वकील अहमद और करगेना, सुभाषनगर, बरेली निवासी भूपेंद्र पाल पुत्र यादराम बताया।

तलाशी में सरफराज के पास से पुलिस को 200 ग्राम स्मैक बरामद हुई। जबकि भूपेंद्र के पास से पुलिस को 452 ग्राम अफीम बरामद हुई। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वह स्मैक और अफीम को बरेली से खरीदकर लाए थे। इससे पहले भी वह अफीम और स्मैक को ऊधमसिंहनगर के साथ ही नैनीताल में खपा चुके हैं। एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad