उत्तराखंड: केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने सभी विजयी विधायकों को दी बधाई, जनता का जताया आभार।।

ख़बर शेयर करें 👉

लालकुआं। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने उत्तराखंड के सभी विजयी विधायकों को बधाई देते हुए राज्य की जनता का आभार जताया।
रक्षा राज्य मंत्री भट्ट ने कहा कि राज्य की देवतुल्य जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए जा रहे विकास कार्यो एवं विकास परख सोच को वोट करते हुए उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी को दो तिहाई बहुमत दिलाया। इसके लिए उन्होंने राज्य की जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार राज्य की जनता ने भारतीय जनता पार्टी पर विश्वास किया है, उसी प्रकार आने वाली सरकार जनता की सोच के अनुरूप तमाम विकास कार्य करेगी।

यह भी पढ़ें 👉  चमोली: बद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर पहाड़ी से टकराया, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत; शव बरामद

इस मौके पर उन्होंने राज्य के सभी विजयी विधायकों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। अजय भट्ट ने कहा कि पूरे चुनाव में मेहनत करके पार्टी को विजय श्री दिलाने के बावजूद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चुनाव जरूर हार गए परंतु उन्होंने पार्टी और जनता का दिल जीता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad