उत्तराखंड: यहां नवजात को सड़क पर छोड़ गई अविवाहित, फिर अस्पताल में….
बागेश्वर। उत्तराखंड के जनपद बागेश्वर के गरुड़ क्षेत्र से दिल दहलाने वाला मामला सामने आ रहा है। बैजनाथ-ग्वालदम हाईवे पर कंधार के पास एक अविवाहित मां ने अपने एक दिन के बच्चे को सड़क किनारे फेंक दिया. वो तो भला हो आसपास के लोगों का, जिन्होंने बच्चे को अस्पताल तक पहुंचाया और अविवाहित मां को भी खोज निकाला।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पिंगलों के कुछ ग्रामीण शनिवार की सुबह गरुड़ की ओर आ रहे थे. तभी उन्हें कंधार के पास सड़क किनारे एक नवजात के रोने की आवाज़ सुनाई दी. वह उसे उठाकर सीएचसी बैजनाथ ले आए. चिकित्सकों के अनुसार बच्चा पूर्ण रूप से स्वस्थ है. वह लड़का है। मामूल हुआ कि किसी अविवाहित युवती ने लोकलाज की डर से नवजात को सड़क किनारे छोड़ दिया. बाद में युवती को अत्याधिक रक्तस्राव होने से मामले का खुलासा हुआ. लड़की की बिगड़ती हालत की खबर सुनकर युवक भी अस्पताल पहुंच गया. इसके बाद युवक और युवती शादी के लिए तैयार हो गए और नवजात को भी अपने साथ ले गए. युवक चमोली के थराली का और युवती गरुड़ क्षेत्र की बताई जा रही है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी: ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का आगाज, 700 से अधिक छात्रों ने दिखाया तकनीकी हुनर; 36 घंटे का हैकाथॉन बना आकर्षण
आज का राशिफल (30 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम अभियान में जेन अल्फा की दस्तक, 12 साल की सोनाली ने 55 सेकंड के संबोधन से दिया बड़ा संदेश
धनतेरस-दीपावली पर मुकेश बोरा की सौगात, तीन दुग्ध समितियों में 29.39 लाख रुपये का बोनस वितरित