उत्तराखंड : इंतजार खत्म, आज रैंकर्स भर्ती परीक्षा का रिजल्ट होगा जारी….
देहरादून। उत्तराखंड में पुलिस विभाग की आखिरी रैंकर्स भर्ती परीक्षा का रिजल्ट आज जारी होने जा रहा है. उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की तरफ से रैंकर्स भर्ती परीक्षा आयोजित कराई गई थी. जिसका लंबे समय से पुलिसकर्मियों को इंतजार था. इसके बाद प्रमोशन के जरिए ही सभी पदों को भरा जाएगा, जिसकी मांग भी उठती रही है.
उत्तराखंड पुलिस में रैंकर्स भर्ती परीक्षा का इंतजार करने वाले पुलिसकर्मियों के लिए खुशखबरी है. दरअसल, उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की तरफ से भर्ती परीक्षा का रिजल्ट आज जारी होने जा रहा है. रैंकर्स भर्ती परीक्षा कुल 138 पदों के लिए की गई थी. इसके लिए पुलिस कर्मियों को लंबी लड़ाई भी लड़नी पड़ी है. बता दें कि 21 फरवरी 2021 को रैंकर्स भर्ती के लिए परीक्षा हुई थी, इसमें हेड कांस्टेबल से एसआई सिविल पुलिस, सशस्त्र पुलिस और प्लाटून कमांडर के लिए परीक्षा हुई थी. इस दौरान कुछ पुलिसकर्मी अपनी कुछ आपत्तियों को लेकर आयोग चले गए थे.
यहां पर अपनी मांग पूरी ना होने के बाद उन्होंने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. इसके चलते परीक्षा परिणामों में काफी देरी हुई. हाईकोर्ट से बाद में रिजल्ट घोषित करने की मंजूरी मिली. आखिरकार रैंकर्स भर्ती परीक्षा का अंतिम रिजल्ट तैयार करने के बाद आयोग आज इस परीक्षा का रिजल्ट घोषित करने जा रहा है.इसके बाद प्रमोशन के जरिए ही सभी पदों को भरा जाएगा. ऐसे में इस भर्ती परीक्षा का काफी लंबे समय से पुलिसकर्मियों को इंतजार था और यह विचार खत्म करते हुए. अब आयोग ने इस परीक्षा का परिणाम घोषित करने का निर्णय ले लिया है.

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल 31 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का भविष्य, किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का आगाज, 700 से अधिक छात्रों ने दिखाया तकनीकी हुनर; 36 घंटे का हैकाथॉन बना आकर्षण
आज का राशिफल (30 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम अभियान में जेन अल्फा की दस्तक, 12 साल की सोनाली ने 55 सेकंड के संबोधन से दिया बड़ा संदेश