उत्तराखंड: यहां एसडीएम के वाहन को तेज रफ्तार डंपर ने मारी टक्कर, चालक की मौत, एसडीएम गंभीर!
रूड़की। लक्सर की एसडीएम संगीता कन्नौजिया सड़क हादसे में बुरी तरह से जख्मी हो गई है। उनके चालक की मौके पर ही मौत हो गयी। हादसा लक्सर से रूड़की की ओ जा रहे तेज रफ्तार डंपर के उनके वाहन से टकराने के कारण हुआ। एसडीएम संगीता को लक्सर के एक निजी चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार देने के बाद रुड़की में इलाज चल रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार हरिद्वार से लक्सर की ओर जा रही एसडीएम संगीता कन्नौजिया का वाहन लंढौरा पार करके जैसे ही सोनाली पुल के पास पहुंचा तभी सामने की ओर से आ रहा तेज रफ्तार डंपर उनके वाहन से जा टकराया। हादसे में एसडीएम के वाहन के चालक गोविंद की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में एसडीएम गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। जिन्हें इलाज के लिए रुड़की के विनय विशाल नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। सूचना पर लक्सर कोतवाली व मंगलौर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई है। डंपर को कब्जे में ले लिया गया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!