उत्तराखंड, मौसम अलर्ट: इन तीन जनपदों में बारिश का अनुमान, गर्मी से मिलेगी राहत

ख़बर शेयर करें 👉

देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में सोमवार को कहीं-कहीं बादल छाए रहने और उत्तरकाशी, चमोली व रुद्रप्रयाग जिले में ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश होने की संभावना है। इससे प्रदेश में आज गर्मी से कुछ राहत मिलने के आसार बन रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  चमोली: बद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर पहाड़ी से टकराया, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत; शव बरामद

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि सोमवार को प्रदेशभर में दोपहर बाद आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। गढ़वाल मंडल के तीन जिलों चमोली, रुद्रप्रयाग व उत्तरकाशी के ऊंचाई वाले इलाकों में दोपहर बाद गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad