उत्तराखंड: मौसम विभाग ने 3 मई को भारी बारिश का अलर्ट जारी
देहरादून। भीषण गर्मी के बीच उत्तराखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज , मौसम विभाग ने 3 मई को उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, 4 और 5 मई को मध्यम बारिश के साथ आंधी तूफान की चेतावनी भी जारी की गई है।
मौसम केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि जहां दो मई तक प्रदेश के भीतरी जिलों में बारिश देखने को मिलेगी तो वहीं पश्चिम विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद 3 मई को उत्तराखंड के सभी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. इसके साथ आंधी और ओलावृष्टि भी होने में आसार हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश के देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर और उत्तरकाशी जिले में 3 मई को सबसे ज्यादा बारिश होने की संभावना है. इसके साथ ही 4 और 5 मई को भी प्रदेश के सभी जिलों में मध्यम बारिश के साथ आंधी तूफान देखने को मिलेगा. उनके मुताबिक, 3 मई से 5 मई तक होने वाली बारिश वनाग्नि पर रोक लगाने में सहायक साबित होगी। वहीं, बारिश से तापमान में गिरावट आने से भी लोगों को तपिश से राहत मिलेगी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!