उत्तराखंड: मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट, प्रदेश में 26 सितंबर तक भारी बारिष की चेतावनी!
देहरादून। प्रदेश में मौसम विभाग ने 26 सितम्बर तक भारी बारिश की चेतावनी देते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के कई जनपदों में भारी वर्षा की संभावना जताई है। देहरादून मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 23 सितंबर को राज्य के नैनीताल, चंपावत और बागेश्वर में भारी वर्षा की संभावना है।तथा कहीं-कहीं अकाशी बिजली चमकने और तीव्र बौछारें होने की संभावना है।इसी प्रकार 24 सितंबर को नैनीताल चंपावत और बागेश्वर में भारी वर्षा की संभावना है। तथा अन्य इलाकों में तेज गर्जना के साथ आकाशी बिजली चमकने और तीव्र बौछार ओं के साथ बरसात होने की संभावना है। 25 और 26 सितंबर को भी राज्य में कई क्षेत्रों में बारिश व आकाशी बिजली चमकने का पूर्वानुमान जारी किया गया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत