उत्तराखंड मौसम : भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, इन जिलों में येलो अलर्ट जारी
देहरादून। राज्य में बीते दो-तीन दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है जिससे लोगों का बुरा हाल है। इसी बीच मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों में राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार 17 वह 18 मई को राज्य के पांच पर्वतीय जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावनाएं हैं, जिसके देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता और बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं के चलते राज्य के खासकर पर्वतीय जिलों में हवाओं का दबाव बन रहा है। जिसके चलते समय-समय पर बारिश हो रही है। उत्तराखंड के पांच पर्वतीय जिलों उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर तथा पिथौरागढ़ में गरज के साथ बौछारें पडऩे व झोंकेदार हवा चलने की संभावना है। कहीं-कहीं तेज गर्जना के साथ ही बिजली गिरने व 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओें के चलने की भी संभावना है। जिसके चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग के पुर्वानुमान के अनुसार राज्य के कई हिस्सों में बारिश के साथ ओलावृष्टि तथा बिजली भी गिर सकती है। पहाड़ी क्षेत्रों में 34-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती है। मौसम विभाग की ओर से बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन 5 जिलों में 17 एवं 18 मई को भी तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार बताए गए हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल 31 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का भविष्य, किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का आगाज, 700 से अधिक छात्रों ने दिखाया तकनीकी हुनर; 36 घंटे का हैकाथॉन बना आकर्षण
आज का राशिफल (30 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम अभियान में जेन अल्फा की दस्तक, 12 साल की सोनाली ने 55 सेकंड के संबोधन से दिया बड़ा संदेश