उत्तराखंड (मौसम): राज्य के इन जनपदों में बारिश एवं बर्फबारी की संभावना

देहरादून: उत्तराखंड प्रदेश में मौषम प्रतिदिन बदल रहा है। जिससे लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं. ठंड बढ़ने के साथ ही पर्वतीय इलाकों में तापमान में खासी गिरावट दर्ज की जा रही है।
मौसम विभाग देहरादून के पूर्वानुमान के मुताबिक आज राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों के कुछ स्थानों और शेष जनपदों के पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है. वहीं, राज्य के मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार बर्फबारी की संभावना 2500 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों में है. मौसम विभाग के अनुसार आज देहरादून में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे, इसके साथ ही कुछ स्थानों में गरज के साथ बादल विकसित होने की संभावना है।
वहीं, अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस के लगभग रहेगा. वहीं आज मसूरी में अधिकतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान -4 डिग्री सेल्सियस के लगभग रहेगा।