उत्तराखंड मौसम : प्रदेश के इन जिलों में अगले चार दिन लगातार बारिश, 29 जून को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
देहरादून। मौसम विभाग ने प्रदेश में बारिश के लिए शनिवार से 28 जून तक भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी कर दिया है। शनिवार सुबह को जारी दिन के पहले पूर्वानुमान में 29 जून को प्रदेश के सात जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट के साथ ही जिला प्रशासन को सतर्क रहने को कह दिया गया है।
मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक शनिवार को बागेश्वर, पिथौरागढ़ में कहीं कहीं भारी बारिश की संभावना है। 26 जून को बागेश्वर, पिथौरागढ़ में कहीं कहीं भारी बारिश हो सकती है। कुमाऊं मंडल के पर्वतीय क्षेत्रों में तीव्र बौछार के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है। 27 जून को दायरा और बढ़ेगा और नैनीताल, बागेश्वर, पिथौरागढ़ के अलावा कुछ अन्य जिलों में भी बारिश होगी। 28 जून को देहरादून, नैनीताल, चम्पावत, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में कहीं कहीं भारी बारिश का यलो अलर्ट है। जबकि 29 जून को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चम्पावत, बागेश्वर व पिथौरागढ़ में कहीं कहीं भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


लालकुआं: ध्वस्तीकरण या अवैध खनन? UCF परिसर में गहरी खुदाई पर उठे सवाल, SDM ने मारा औचक छापा
आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप