उत्तराखंड मौसमः इन 5 जिलों में रहें सावधान !, गर्जन के साथ बरसेंगे बादल
देहरादून। उत्तराखंड में आज कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश गर्जन के साथ हो सकती है. मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के मुताबिक, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश गर्जन के साथ हो सकती है. राज्य के शेष जिलों में मौसम शुष्क रहेगा. हालांकि मौसम विभाग ने कोई चेतावनी जारी नहीं की है.
मौसम विभाग के मुताबिक, चारधाम वाले जिले चमोली, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी में बारिश हो सकती है. इससे साफ है कि चारधाम यात्रियों की यात्रा पर मौसम खलल डाल सकता है. ऐसे में यात्रियों के साथ-साथ स्थानीय प्रशासन की थोड़ी मुश्किलें बढ़ सकती हैं.
इसके अलावा आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश 36°C तथा 21°C के लगभग रहेंगे.

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल 31 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का भविष्य, किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का आगाज, 700 से अधिक छात्रों ने दिखाया तकनीकी हुनर; 36 घंटे का हैकाथॉन बना आकर्षण
आज का राशिफल (30 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम अभियान में जेन अल्फा की दस्तक, 12 साल की सोनाली ने 55 सेकंड के संबोधन से दिया बड़ा संदेश