Uttarakhand Weather: फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश के साथ आंधी तूफान के आसार, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

ख़बर शेयर करें 👉

देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। 18 अप्रैल की शाम से राज्य के कई इलाकों में बारिश, आंधी और बिजली चमकने जैसी स्थितियां बन सकती हैं। इसका कारण है पश्चिमी विक्षोभ जो अब राज्य में एक्टिव हो चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  आज का राशिफल (22 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!

मौसम विभाग की मानें तो 19 अप्रैल को उत्तराखंड में मौसम पूरी तरह से एक्टिव मोड में रहेगा। इस दिन तेज बारिश, ओलावृष्टि, बिजली कड़कने और तेज आंधी-तूफान की पूरी संभावना है। देहरादून से लेकर उत्तरकाशी और चमोली तक – कई इलाकों में तेज बौछारें गिर सकती हैं। इसी तरह 20 अप्रैल को भी उत्तराखंड के अनेकों स्थानों में बारिश का अनुमान है। हालांकि 21 अप्रैल से प्रदेश का मौसम साफ रहेगा।

मौसम विभाग ने 19 अप्रैल को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ये अलर्ट खासतौर पर इन जिलों के लिए जारी किया गया है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, देहरादून इन जगहों पर थंडरस्टॉर्म और भारी बारिश की संभावना ज्यादा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad