Uttarakhand Weather: आज भी 6 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, देहरादून-नैनीताल समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादल
देहरादून। उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश का सिलसिला भले ही कुछ धीमा पड़ा हो, लेकिन मौसम विभाग ने शनिवार को भी प्रदेश के कई हिस्सों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज राज्य के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं भारी बारिश और तेज बौछारें पड़ सकती हैं।
मौसम विभाग ने देहरादून, पौड़ी, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, नैनीताल और चंपावत जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा के साथ गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। कई इलाकों में बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर भी देखने को मिल सकते हैं।
इसके अलावा हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिलों में भी गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है।
मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने, नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने तथा मौसम विभाग और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (15 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
आज का राशिफल (14 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
लालकुआं: व्यवसायी की 20 वर्षीय बेटी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, पड़ोसी युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
हल्द्वानी: नीली बत्ती और ‘भारत सरकार’ के बोर्ड के साथ घूम रहा था फर्जी IB अधिकारी, चेकिंग में खुला राज