उत्तराखंड: पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने नतीजों से पहले क्यों जताई चिंता, जानें एक क्लिक में

ख़बर शेयर करें 👉

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश में मतदान खत्म हो गया है। ऐसे में राजनीति से बड़ी ख़बर सामने आ रही है, जहां चुनाव में इस बार 65.37 फीसदी वोटिंग हुई है। वहीं, 14 फरवरी को हुए के मतदान के बाद सभी दल अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। इस बीच सूत्रों के हवाले से बड़ी ख़बर सामने आ ई है जहां राज्‍य के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्‍गज नेता हरीश रावत ने बड़ा बयान दिया है। उन्‍होंने कहा कि यूपी और उत्तराखंड में भाजपा की पराजय की स्थिति है, इसलिए ईवीएम (EVM) के साथ छेड़छाड़ की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट के चलते कल इस जिले में स्कूल-कॉलेज से लेकर ITI-पॉलीटेक्निक और आंगनबाड़ी तक रहेंगे बंद

साथ ही कहा कि सरकार द्वारा ईवीएम मशीन के साथ मतपत्र को भी बदला जा सकता है। इसके साथ हरीश रावत ने कहा,’ यह नई बात नहीं है कि उत्तराखंड में इस तरह की घटना को अंजाम दिया जा सकता है, क्योंकि उन्हें ऐसे इनपुट मिले हैं कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन को बदला भी जा सकता है। साथ ही बताया कि कांग्रेस ईवीएम पर अपनी नजर बनाए रखेगी और उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने अपने जिलों के जिलाध्यक्षों को स्ट्रांग रूम के बाहर कड़ी नजर रखने का आदेश जारी कर दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad